
रायपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 250 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रविवार को रायपुर के सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ कलार महासंघ द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक रक्तदाताओं ने भाग लिया। महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान पूरे वर्ष चलेगा और प्रत्येक जिले में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
